मेरठ कैंट तक ही जाएगी प्रयागराज-उधमपुर एक्सप्रेस
प्रयागराज। किसान आंदोलन के चलते प्रयागराज से उधमपुर जाने वाली ट्रेन मंगलवार 28 दिसंबर को मेरठ कैंट तक ही जाएगी। एनसीआर के सीपीआरओ डॉ. शिवम शर्मा ने बताया कि पंजाब में चल रहे किसान आंदोलन की वजह से गाड़ी संख्या 22431 प्रयागराज-उधमपुर एक्सप्रेस का संचालन मंगलवार को जंक्शन से मेरठ कैंट तक ही होगा। ब्यूरो