फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां और चार बच्चों की लाश खदान में मिलने के मामले में पति समेत आठ ससुरालीजनों पर हत्या का केस

Mon, 23 Aug 2021 09:53 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

  • पति व ससुर हिरासत में, लालापुर में महिला व तीन बच्चों की मौत का मामला
विज्ञापन
Prayagraj News : लालापुर में खदान के तालाब में चार लाश मिलने पर जुटी भीड़। - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लालापुर में महिला व उसके तीन बच्चों की मौत के मामले में पुलिस ने पति समेत आठ ससुरालियों पर हत्या का केस दर्ज किया है। साथ ही पति व ससुर को हिरासत में भी ले लिया है। उधर पोस्टमार्टम में महिला की मौत का डूबने से होने की बात सामने आई है। जबकि बच्चों के सिर में चोट के निशान हैं। पुलिस अफसरों का कहना है कि जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन


लालापुर के बसहाई गांव निवासी रेनू (35) पत्नी शिवकरन व उसके तीन बच्चे कल्पना (15), सरोज उर्फ कल्लो (13) व गोलू (12) की लाश गोल्हैया खदान में मिली थी। मृतका के मायकेवालों ने तहरीर देकर पति समेत ससुरालपक्ष के लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। जिसके आधार पर देर रात सभी आठ के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया। इसके साथ ही पुलिस ने पति व ससुर को हिरासत में भी ले लिया। नामजद आरोपियों में पति व ससुर अमृतलाल के अलावा मृतका की सास सावित्री देवी, जेठ राजकरन, जयकरन, रामकरन, जेठानी सुमन व देवरानी सुनीता शामिल हैं।

उधर, सोमवार दोपहर वीडियोग्राफी के बीच शवों का पोस्टमार्टम हुआ। इस दौरान पता चला कि महिला की मौत का कारण पानी में डूबना आया है। जबकि तीनों बच्चों की मौतसिर में लगी चोट की वजह से हुई। इनके सिर में जख्म के निशान मिले हैं। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिए। जिसके बाद गांव में ही स्थित प्रतापपुर घाट पर ले जाकर शवों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। उधर इससे पहले डीआईजी सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल और परिजनों से पूछताछ की। उनका कहना है कि जांच पड़ताल की जा रही है। उधर पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाबत इस बात की भी आशंका जताई जा रही है कि खदान में कूदते वक्त चट्टान से टकराने की वजह से बच्चों के सिर में चोट आई हो।
विज्ञापन


एक साथ उठी चार अर्थियां, मचा कोहराम
पोस्टमार्टम के बाद मृतका और उसके बच्चों के शव घर लाए गए तो कोहराम मच गया। पिता व अन्य परिजन फूट-फूटकर रोते रहे। एक साथ चार अर्थियां उठीं तो गांववालों की भी आंखें नम हो गईं। ग्रामीण मृतका के मायकेवालों को ढ़ांढस बंधाते रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें