बाद बीएसए ने इस मामले में तीन सदस्यीय कमेटी जांच के लिए गठित की थी। लेकिन रविवार को विद्यालय के अन्य शिक्षक और शिक्षिकाओं का बयान लेने पर कुछ और तथ्य सामने आए। इस पर बीएसए ने पांच सदस्यीय कमेटी गठित की है।
उन्होंने मामले में विद्यालय में वर्ष 2020 अद्यतन अध्यापक उपस्थिति, लॉकबुक के आधार अवकाश, अवकाश स्वीकृति आदेश, सीसीएल अवकाश, चिकित्सा अवकाश के पश्चात फिटनेस प्रमाण पत्र के आधार पर कार्यभार ग्रहण तथा विद्यालय की शैक्षिक गुणवत्ता समेत अन्य बिंदुओं पर जांच कर संयुक्त आख्या रिपोर्ट मांगी है। साथ ही इस मामले में समस्त स्टॉफ, विद्यार्थी, विद्यालय प्रबंध समिति, ग्राम प्रधान और अभिभावकों, रसोइयों आदि से भी प्रकरण में जानकारी करना है।