फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीईओ को चप्पल से पीटने का मामला  : पांच खंड शिक्षा अधिकारियों की कमेटी करेगी मामले की जांच 

Mon, 15 Nov 2021 09:10 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
जांच-सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ)सैदाबाद की चप्पल से पिटाई के मामले की जांच अब सदस्यीय कमेटी करेगी। बीएसए ने संतोष कुमार श्रीवास्तव खंड शिक्षा अधिकारी करछना, नरेंद्र सिंह खंड शिक्षा अधिकारी शंकरगढ़, शिव औतार खंड शिक्षा अधिकारी नगरक्षेत्र ममता सरकार खंड शिक्षा अधिकारी हंडिया और किरन यादव खंड शिक्षा अधिकारी जांच टीम में शामिल किया गया है। रविवार को स्कूल के शिक्षक और शिक्षिकाओं का बयान लिया गया है। इसके बाद कुछ और तथ्य सामने आए। इस पर बीएसए ने पांच सदस्यीय कमेटी गठित कर एक सप्ताह में आख्या रिपोर्ट मांगी है। 

विज्ञापन


सैदाबाद विकास खंड के संविलयन विद्यालय मलेथुआ में खंड शिक्षा अधिकारी बलिराम निरीक्षण करने पहुंचे थे। इस दौरान उनकी शिक्षिका कविता कुमारी से कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर शिक्षिका ने खंड शिक्षा अधिकारी पर चप्पल से हमला कर दिया था।  शिक्षिका ने भी खंड शिक्षा अधिकारी पर तमाम आरोप लगाए थे। इस मामले में आरोपित शिक्षिका को बीएसए ने निलंबित कर दिया था। साथ ही मामले की जांच बीईओ हंडिया ममता सरकार को सौंपी थी।

Trending Videos
विज्ञापन

बाद बीएसए ने इस मामले में तीन सदस्यीय कमेटी जांच के लिए गठित की थी। लेकिन रविवार को विद्यालय के अन्य शिक्षक और शिक्षिकाओं का बयान लेने पर कुछ और तथ्य सामने आए। इस पर बीएसए ने पांच सदस्यीय कमेटी गठित की है।

उन्होंने मामले में विद्यालय में वर्ष 2020 अद्यतन अध्यापक उपस्थिति, लॉकबुक के आधार अवकाश, अवकाश स्वीकृति आदेश, सीसीएल  अवकाश, चिकित्सा अवकाश के पश्चात फिटनेस प्रमाण पत्र के आधार पर कार्यभार ग्रहण तथा विद्यालय की शैक्षिक गुणवत्ता समेत अन्य बिंदुओं पर जांच कर संयुक्त आख्या रिपोर्ट मांगी है। साथ ही इस मामले में समस्त स्टॉफ, विद्यार्थी, विद्यालय प्रबंध समिति, ग्राम प्रधान और अभिभावकों, रसोइयों आदि से भी प्रकरण में जानकारी करना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें