फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला सिपाही पर हमले का मामला : परिजन बोले- सभी आरोपियों का एनकाउंटर हो तभी मिलेगी शांति

Fri, 22 Sep 2023 06:16 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

सोरांव इलाके की रहने वाली महिला पुलिस विभाग में बतौर सिपाही पद पर तैनात हैं। 30 अगस्त को वह अयोध्या में चल रहे सावन मेले में ड्यूटी करने सरयू एक्सप्रेस से जा रही थी। लेकिन नींद लग जाने के कारण वह मनकापुर पहुंच गईं।
विज्ञापन
महिला सिपाही का अस्पताल में चल रहा उपचार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरयू एक्सप्रेस में महिला सिपाही के ऊपर प्राणघातक हमला करने वाले आरोपी के एनकाउंटर पर पीड़ित सिपाही के परिजनों ने संतोष तो जाहिर किया है, लेकिन कहा कि बेटी पर हमला करने वाले सभी आरोपियों का जब तक एनकाउंटर नहीं हो जाता तब तक उन्हें शांति नहीं मिलेगी। साथ ही परिवार ने सुरक्षा की भी मांग की है।

 

सोरांव इलाके की रहने वाली महिला पुलिस विभाग में बतौर सिपाही पद पर तैनात हैं। 30 अगस्त को वह अयोध्या में चल रहे सावन मेले में ड्यूटी करने सरयू एक्सप्रेस से जा रही थी। लेकिन नींद लग जाने के कारण वह मनकापुर पहुंच गईं। ट्रेन के वापसी के साथ ही वह भी अयोध्या के लिए लौट रही थी कि उनके ऊपर ट्रेन के अंदर ही कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया था।

विज्ञापन


यात्रियों की सूचना पर जीआरपी ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराय। महिला कांस्टेबल की स्थित नाजुक देख उसे इलाज के लिए लखनऊ भेज दिया था। इसके पश्चात जीआरपीएफ ने मामले महिला कांस्टेबल के तैनाती स्थल व उसके परिजनों को दिया। लखनऊ पहुंचे महिला कांस्टेबल के भाई ने हालत में सुधार होते न देख उसे ट्रामा सेंटर लखनऊ में भर्ती कराया जहां पर इलाज चल रहा है।

शुक्रवार को पुलिस ने एक आरोपी को अयोध्या में मुठभेड़ के दौरान ढेर कर दिया, जबकि दो आरोपी घायल हुए हैं। पुलिस की इस कार्रवाई पर सिपाही के परिजनों ने संतोष तो जाहिर किया है लेकिन कहा कि उन्हें पूरी शांति तभी मिलेगी जब शेष दोनों आरोपियों को ऊपर पहुंचाया जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला कांस्टेबल के स्वास्थ्य में हो रहा सुधार

भाई ने बताया कि महिला सिपाही के स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है। उनका लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर में उपचार चल रहा है। 

महिला कांस्टेबल के घर सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस कर्मी तैनात

सोरांव इलाके की रहने वाली महिला कांस्टेबल पर सरयू एक्सप्रेस में हुए प्राणघातक हमले में गंभीर रूप से घायल महिला कांस्टेबल का इलाज लखनऊ से ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है। वहीं दूसरी ओर महिला कांस्टेबल के घर और उसके परिजनों की सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मी को तैनाती कर दी गई है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें