फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : वोट डालने के बाद बैलेट पेपर वायरल करने वाले कर्मी पर केस, डीएम ने दिया जांच का आदेश

Thu, 16 May 2024 02:01 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

बेलन नहर प्रखंड में तैनात सिंचाई विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी रामचंद्र यादव ने मंगलवार को मतदान के बाद बैलेट पेपर वायरल कर दिया था। कर्मचारी ने फूलपुर संसदीय सीट के लिए मतदान किया है। कर्मचारियों का कहना है कि पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर उसने सरकार के खिलाफ मतदान किया है।
विज्ञापन
vote, election - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मतदान के बाद बैलेट पेपर वायरल करना एक कर्मचारी को भारी पड़ गया है। उसके साथ कई अज्ञात के खिलाफ कर्नलगंज थाने में एफआईआर लिखाई गई है। साथ ही डीएम नवनीत सिंह चहल ने इस मामले की जांच का आदेश जारी कर दिया है। जिला प्रशासन की ओर से अन्य लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की तैयारी की गई है।

विज्ञापन


बेलन नहर प्रखंड में तैनात सिंचाई विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी रामचंद्र यादव ने मंगलवार को मतदान के बाद बैलेट पेपर वायरल कर दिया था। कर्मचारी ने फूलपुर संसदीय सीट के लिए मतदान किया है। कर्मचारियों का कहना है कि पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर उसने सरकार के खिलाफ मतदान किया है। बताया जा रहा है कि इसे वायरल करने में कई अन्य कर्मचारियों ने भी मदद की है। इसमें एक अन्य कर्मचारी का नाम भी प्रमुखता से लिया जा रहा है।

इस तरह से मतदान की गोपनीयता भंग करने के मामले को जिला प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। एआरओ की ओर से कर्नलगंज थाने में कर्मचारी के खिलाफ नामजद एफआईआर लिखाई गई है। इस मामले में लिप्त कर्मचारियों को चुनाव ड्यूटी से भी हटाया जा सकता है।
विज्ञापन


डीएम की ओर से पूरे प्रकरण की जांच का आदेश दिया गया है। चूंकि, बैलेट पेपर वायरल करने में कई कर्मचारियों ने सहयोग किया है, ऐसे में इसकी जांच के लिए साइबर सेल की भी मदद ली जाएगी। डीएम नवनीत सिंह चहल ने कहा कि यह मतदान की गोपनीयता भंग करने का प्रकरण है। एफआईआर लिखा दी गई है। जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार कर्मचारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की भी संस्तुति की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें