बता दें कि गंगोत्री नगर के रहने वाले प्रापर्टी डीलर अनूप कुमार जायसवाल ने नए यमुना पुल से कूदकर आत्महत्या कर ली थी। शुक्रवार सुबह अनूप का शव यमुना नदी से बरामद किया गया। अनूप बृहस्पतिवार सुबह अपने घर से निकाले थे। नए पुल पर उनकी स्कूटी, मोबाइल व सुसाइड नोट बरामद हुआ।
रियल स्टेट कारोबारी के आत्महत्या के मामले में पुलिस ने भाई और मामा के लड़के के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी थी। रियल स्टेट कारोबारी ने अपने सुसाइ़ड नोट में इन दोनों को अपनी आत्महत्या के लिए जिम्मेदार ठहराया था और लिखा था कि वह आत्महत्या नहीं कर रहा है बल्कि उसकी हत्या की जा रही है।
विज्ञापन
बता दें कि गंगोत्री नगर के रहने वाले प्रापर्टी डीलर अनूप कुमार जायसवाल ने नए यमुना पुल से कूदकर आत्महत्या कर ली थी। शुक्रवार सुबह अनूप का शव यमुना नदी से बरामद किया गया। अनूप बृहस्पतिवार सुबह अपने घर से निकाले थे। नए पुल पर उनकी स्कूटी, मोबाइल व सुसाइड नोट बरामद हुआ। बलुआघाट निवासी अनूप कुमार जायसवाल (45) करीब पंद्रह साल से नैनी के गंगोत्री नगर में रहते थे। उनका आरव इंफ्रा डेवलपमेंट लिमिटेड के नाम से प्रापर्टी डीलिंग की फर्म है। बृहस्पतिवार सुबह वह परिजनों को यह बताकर निकले थे कि वह मनकामेश्वर मंदिर दर्शन करने जा रहे है।
काफी देर तक वापस न लौटने पर परिजनों ने इनकी खोज बीन शुरू की, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। उनका मोबाइल भी नहीं उठ रहा था। अनहोनी की आशंका से परिजन नैनी कोतवाली पहुंचे। यहां उनके कारोबार में पार्टनर अनितेश सिंह ने उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई। देर शाम उनकी स्कूटी नए यमुना पुल पर लवारिस हालत में पड़ी मिली। स्कूटी में उनका मोबाइल फोन व एक सुसाइट नोट भी था। जानकारी पर नए यमुना पुल पर परिजन व पुलिस पहुंची।
विज्ञापन
पुलिस स्कूटी व मोबाइल को कब्जे में लेकर नैनी कोतवाली ले आई। सुसाइड नोट में कारोबार को लेकर परिवारिक विवाद की बात सामने आ रही है। शुक्रवार सुबह नदी में जल पुलिस की मदद से खोजबीन शुरू हुई तो उनका शव बरामद हो गया। जानकारी होने पर उनके घर में कोहराम मच गया। पत्नी ज्योति को व बेटे शाश्वत व बेटी महक को रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। नैनी इंस्पेक्टर ने बताया कि सुसाइड नोट बरामद हुआ है। इसमें कारोबार को लेकर परिवारिक विवाद की बात सामने आ रही है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद
क्या लिखा था सुसाइड नोट में दो करीबी रिश्तेदारों पर लगाया आरोप, लिखा ‘ आत्महत्या नहीं हत्या हो रही है मेरी’
अनूप की स्कूटी से सुसाइड नोट मिला है जिसमें लिखा है कि ‘मैं बहुत मजबूर होकर यह कदम उठा रहा हूं। मैं आत्महत्या नहीं मेरी हत्या की जा रही है।’ इससे बाद उन्होंने अपने दो बेहद करीब रिश्तेदारों के नाम लिखकर बताया है कि इन्हीं दोनों की वजह से। पुलिस का कहना है कि सुसाइड नोट के आधार पर जांच की जा रही है।