फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास दुबे के एनकाउंटर के विरोध में धरना प्रदर्शन कर रहे छह वकीलों पर केस दर्ज

Sat, 11 Jul 2020 10:58 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
prayagraj news - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर सिविल लाइंस के अंबेडकर चौराहे पर धरना प्रदर्शन कर रहे छह अधिवक्ताओं पर केस दर्ज किया गया है। इससे पहले हिरासत में लेकर उन्हें पुलिस लाइन ले जाया गया जहां से कुछ देर बाद छोड़ दिया गया। पुलिस ने धारा 144 के उल्लंघन समेत अन्य आरोपों में रिपोर्ट दर्ज की। उधर वकीलों ने पुलिस पर अभद्रता का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन

prayagraj news - फोटो : prayagraj
घटना शनिवार दोपहर 2.30 बजे के करीब हुई। अंबेडकर चौराहे पर कुछ अधिवक्ता धरना प्रदर्शन कर रहे थे। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। अधिवक्ताओं का आरोप है कि वह शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर रहे थे लेकिन, पुलिस ने अभद्रता करते हुए उन्हें उठने के लिए कहा। इसके बाद जबरन उठाकर पुलिस लाइन ले गए। वहां से कुछ देर बाद सभी को छोड़ दिया गया। उधर, देर शाम सिविल लाइंस थाने में एसआई कलीम अहमद की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया।

prayagraj news - फोटो : prayagraj
तहरीर में आरोप लगाया गया है कि लॉकडाउन का पालन कराने के दौरान सूचना मिली कि कानपुर में पुलिस मुठभेड़ में विकास दुबे की मौत को लेकर हाईकोर्ट अंबेडकर चौराहे के पास कुछ लोग धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। वहां पहुंचकर देखा तो मौजूद लोग बिना मास्क लगाए लॉकडाउन व वेश्विक महामारी व आपदा प्रबन्ध अधिनियम के नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं।  इनमें रितेश श्रीवास्तव, कुंवर राजन, कृष्ण कुमार, विवेक पाल टाइगर, राजीव कुमार पाल व उपेन्द्र तिवारी शामिल हैं। सिविल लाइंस पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्जकर जांच पड़ताल की जा रही है। 
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला।

आठ दुकानदारों पर केस

उधर कोविड 19 को लेकर शासन की ओर से जारी गाइडलाइन के उल्लंघन में आठ दुकानदारों पर भी केस दर्ज किया गया है। पहलेे मामले में एसआई भारत सिंह की तहरीर पर चाइना टाउन फूड मार्केट में दुकान चलान वाले सौरभ, रत्नेश, रिंकू व संदीप शर्मा को नामजद किया गया है। उधर एसआई पूनम शुक्ला की तहरीर पर विग बाजार के पास दुकान चलाने वाले मोनू रावत, बब्लू गुप्ता, गुलवेज अहमद पर धारा 144 के उल्लंघन व महामारी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें