फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj Corona News: एक डॉक्टर सहित तीन लोगों की कोरोना से मौत

Sat, 11 Jul 2020 09:05 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
prayagraj news - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

कोरोना का कहर धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार की तरह शनिवार को भी एक डॉक्टर सहित तीन लोगों की मौत हो गई। डॉक्टर की मौत एसजीपीजीआई में हुई है जबकि दो की मौत स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में हुई है। इसमें एक शहर के दारागंज का निवासी है जबकि दूसरा फतेहपुर का निवासी है। दोनों के शव का अंतिम संस्कार फाफामउ स्थित घार पर कराया गया। 

विज्ञापन

prayagraj news: death from corona - फोटो : prayagraj

एसजीपीजीआई में भर्ती 

डॉक्टर 75 साल के थे। उनका सोरांव में निजी नर्सिंग होम है और तबीयत खराब होने के बाद से ही वह एसजीपीजीआई चले गए थे। कोरोना पॉजिटिव की रिपोर्ट उनकी वहीं पर 19 जून को आई थी। इसकी सूचना एसजीपीजीआई से सीएमओ को भेजी गई थी। उसके बाद उनकी पत्नी भी पॉजिटिव हैं। एसजीपीजीआई में उनका भी उपचार चल रहा है। शनिवार को उनकी मौत हो गई। 

prayagraj news - फोटो : prayagraj
उधर, एसआरएन में कोरोना का शिकार हुए दारागंज के 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत सुबह हुई थी। उसकी रिपोर्ट दो दिन पहले पॉजिटिव आई थी। वह पहले बाईकाबाग स्थित निजी अस्पताल में भर्ती था। प्राईवेट लैब ने कोरोना की पुष्टि की थी। रिपोर्ट आने के बाद एसआरएन में भर्ती कराया गया। शनिवार को उसकी मौत हो गई। उधर, फतेहपुर के 42 वर्षीय युवक भी तीन दिन पहले आया था।
विज्ञापन

prayagraj news - फोटो : prayagraj
उसे सांस लेन में तकलीफ थी। उसे ऑक्सीजन के बाद वेंटिलेटर पर रखा गया लेकिन शुक्रवार की रात उसकी मौत हो गई। एसआरएन के कोरोना के नोडल इंचार्ज डॉ0 सुजीत कुमार ने इसकी पुष्टि की। कहा कि मौत के बाद दोनों के शव को जिला प्रशासन को सौंप दिया गया था। उधर, प्रशासन ने शनिवार को फाफामउ में दोनों के शवों का अंतिम संस्कार कराया गया। जिले के दो लोगों की मौत के बाद मरने वालों की संख्या 20 हो गई है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें