फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : अरैल घाट पर बाहरी नाविकों से वसूली की शिकायत, हिस्ट्रीशीटर समेत आठ पर मुकदमा दर्ज

Wed, 12 Feb 2025 08:28 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

महाकुंभ नगर के अरैल मेला क्षेत्र पर नाव संचालन के लिए बनाए गए वीआईपी घाट पर नाव संचालित करने वाले बाहरी नाविकों से जबरन वसूली करने के मामले कुंभनगर कोतवाली में लूट समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
गंगा किनारे खड़ी नाव और मोटरबोट। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाकुंभ नगर के अरैल मेला क्षेत्र पर नाव संचालन के लिए बनाए गए वीआईपी घाट पर नाव संचालित करने वाले बाहरी नाविकों से जबरन वसूली करने के मामले कुंभनगर कोतवाली में लूट समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में नामजद हिस्ट्रीशीटर अपने गुर्गों के साथ भुक्तभोगी के घर पर चढ़कर जान से मारने की धमकी दे रहा है, जिससे पूरा परिवार दहशत में है।

नैनी थाना क्षेत्र के अरैल निवासी शनि निषाद नाव चला कर परिवार का पालन पोषण करता है। बीते मंगलवार को उसे मारपीट कर दिनभर की कमाई का पांच हजार रुपये दबंगों ने छीन लिया। पिटाई से घायल शनि की तहरीर पर कुंभनगर कोतवाली में पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर अरैल निवासी पिंटू महरा, टिंकू निषाद, विवेक पंडा समेत पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ लूट समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन


बता दे कि महाकुंभ शुरू होने के साथ अरैल घाट पर नाविकों के लिए मेला प्रशासन की ओर से किराया निर्धारित किया गया था, लेकिन दबंगों ने पूरे घाट पर कब्जा कर प्रत्येक श्रद्धालुओं से संगम स्नान के बदले पांच से एक हजार रुपया की वसूली शुरू करावा रहा। बदले में नाविकों को प्रशासन द्वारा निर्धारित किराया देता है। इसका विरोध करने पर एक माह के अंदर करीब पांच नाविकों को मारपीट कर घायल कर दिया गया। सभी मामले में लोग थाने पहुंचे थे, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हुई। बीते सप्ताह एक नाविक की पिटाई के विरोध में रात भर लोग नैनी थाने पर बैठे रहे, लेकिन मुकदमा नहीं दर्ज हो पाया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें