फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : सतुआ बाबा के नाम का बैनर लगाने पर दो बाबाओं के खिलाफ केस, पुलिस ने शुरू की छानबीन

Wed, 31 Jan 2024 01:54 PM IST
विनोद सिंह अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

खाक चौक व्यवस्था समिति के महामंत्री महामंडलेश्वर संतोष दास सतुआ बाबा की तहरीर पर यह केस दर्ज किया गया है। सतुआ बाबा की तहरीर के मुताबिक सतुआ बाबा आश्रम काशी में मणिकर्णिका घाट की प्राचीन पीठ है। इस पीठ के महंत को सतुआ बाबा कहा जाता है।
विज्ञापन
सतुआ बाबा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माघ मेला में दूसरी पीठ के नाम का इस्तेमाल करने के मामले में मंगलवार को खाक चौक के दो बाबाओं के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया गया। इन बाबाओं पर अपने शिविर में काशी की प्राचीन सतुआ बाबा पीठ के नाम का नाम का बैनर लगाने और सतुआ बाबा लिखकर घूमने का आरोप है। मुकदमा दर्ज होने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन


खाक चौक व्यवस्था समिति के महामंत्री महामंडलेश्वर संतोष दास सतुआ बाबा की तहरीर पर यह केस दर्ज किया गया है। सतुआ बाबा की तहरीर के मुताबिक सतुआ बाबा आश्रम काशी में मणिकर्णिका घाट की प्राचीन पीठ है। इस पीठ के महंत को सतुआ बाबा कहा जाता है। उनका आरोप है कि जयराम दास और बृजमोहन उर्फ बंशी पहले भी सतुआ बाबा बनकर आश्रम कब्जा करने की कोशिश कर चुके हैं। उनका कहना है कि बृजमोहन उर्फ बंशी सतुआ बाबा बनकर ब्लैक मेल भी कर रहा है और उनको जान से मारने की धमकी भी देता रहा है। इस मामले में पहले भी उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जा चुकी है।

संतोष दास का कहना है कि जयराम और बृजमोहन ने अपने शिविर में सतुआ बाबा के नाम का बैनर भी लगा रखा है। साथ ही वहां कुछ नए चेहरों को भी टिकाया गया है। सतुआ बाबा का आरोप है कि कुछ लोग साधु वेश में उनके शिविरों में ठहरे हुए हैं, जिनसे उनकी जान को खतरा है। बाहरी गैंग को बुलाकर उनकी हत्या कराने का षड्यंत्र मेले में रचा जा रहा है। इस मामले की जांच कराई जानी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

बंशी बाबा ने लगाया सतुआ बाबा पर बैनर फाड़ने का आरोप
 

बृजमोहन दास उर्फ बंशी बाबा ने महामंडलेश्वर संतोष दास सतुआ बाबा पर शिविर में घुसकर बैनर फाड़ने और मारपीट करने का आरोप लगाया है। बंशी बाबा कुछ संतों के साथ शिकायत लेकर मेला कार्यालय भी पहुंचे। उन्होंने भी पुलिस को सतुआ बाबा के खिलाफ तरहीर दी है। बंशी बाबा का कहना है कि सतुआ बाबा उनके गुरु रहे हैं। इसलिए वह बैनर पर उनका नाम लिखते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें