फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़ : सपा के पूर्व विधायक राम सिंह पटेल समेत 39 लोगों पर मुकदमा, आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप

Thu, 13 Jan 2022 10:34 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

कंधई थाने में तैनात उपनिरीक्षक राजकुमार मिश्र की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। आरोप है कि जोगीपुर इनरिया में प्रिंस पटेल के संयोजन में बुधवार अपराह्न तीन बजे के बाद जनसभा का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
राम सिंह पटेल - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधानसभा चुनाव का बिगुल भले ही बज गया है, मगर कोरोना महामारी को देखते हुए चुनाव आयोग ने किसी भी तरह की जनसभा, रैली समेत अन्य चुनावी कार्यक्रमों पर रोक लगा रखी है। इसके बाद भी जोगीपुर इनरिया में जनसभा करने पर सपा के पूर्व विधायक राम सिंह पटेल समेत 39 लोगों पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन


कंधई थाने में तैनात उपनिरीक्षक राजकुमार मिश्र की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। आरोप है कि जोगीपुर इनरिया में प्रिंस पटेल के संयोजन में बुधवार अपराह्न तीन बजे के बाद जनसभा का आयोजन किया गया। जिसमें सपा के पूर्व विधायक रामसिंह पटेल की मौजूदगी में बैनर-पोस्टर बांटे गए।

बाद में इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। उपनिरीक्षक की तहरीर पर कंधई पुलिस ने पूर्व विधायक राम सिंह पटेल, प्रिंस पटेल, मेवालाल पटेल, राजेश पटेल, गुडमैन, वाजिद अली, प्रमोद, रामभजन पटेल, जनक, वकील, शकील, महेंद्र वर्मा, जितेंद्र यादव, भैयाराम, दयाशंकर गुप्ता, श्यामचरण, महेंद्र पटेल, बिंदेश, राम प्रताप व 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें