फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : कार सवार बदमाशों ने पेट्रोल पंप पर की दबंगई, असलहे के दम पर पंपकर्मी को किया अगवा

Thu, 18 Apr 2024 04:03 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

विवाद के बाद युवकों ने फोन कर अपने अन्य साथियों को बुला लिया और असलहे के दम पर पेट्रोल पंप कर्मी को जबरन कार में घसीटकर उठा ले गए। इससे अफरातफरी मच गई। पंप मालिक की सूचना पर पुलिस ने नाकेबंदी शुरू कर दी।
विज्ञापन
कार सवार बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरायइनायत इलाके के सहसों चौकी क्षेत्र स्थित एक पेट्रोल पंप पर बुधवार की रात कार सवार युवकों का सीएनजी का पैसा मांगने पर पेट्रोल पंप कर्मी से विवाद हो गया। विवाद के बाद युवकों ने फोन कर अपने अन्य साथियों को बुला लिया और असलहे के दम पर पेट्रोल पंप कर्मी को जबरन कार में घसीटकर उठा ले गए। इससे अफरातफरी मच गई। पंप मालिक की सूचना पर पुलिस ने नाकेबंदी शुरू कर दी। रास्ते में कर्मचारी की पिटाई करने के बाद बदमाश उसे सड़क पर धकेलकर फरार हो गए। पुलिस ने घेराबंदी कर कार समेत बदमाशों को दबोच लिया।

विज्ञापन










थाना क्षेत्र के रामापुर गांव निवासी अजय सोनी की साहसों चौकी क्षेत्र के खुदायपुर गांव में हाईवे पर बब्बू सेठ फिलिंग स्टेशन नाम से पेट्रोल पंप है। पंप पर पेट्रोल, डीजल के साथ ही सीएनजी गैस भी भरी जाती है। बुधवार को रात तकरीबन 10 बजे के करीब एक कार से आए युवकों ने अपनी कार में 700 रुपये की सीएनजी भरवाई। पैसा मांगने पर पेट्रोल पंप कर्मी सुरेश कुमार निवासी रामापुर से गाली गलौज करने लगे और पेट्रोल पंप को फूंक देने की धमकी दी। बात बढ़ने पर कार सवार युवकों ने अपने अन्य साथियों को बुला लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ ही देर में बाइक से कई  युवक आ गए और असलहे के दम पर सुरेश को जबरन कार में घसीट लिया और लेकर चले गए। पेट्रोल पंप के मालिक अजय सोनी की सूचना पर इलाकाई पुलिस सक्रिय हुई तो कुछ दूर ले जाकर युवकों ने सुरेश को मारपीट कर छोड़ दिया। पुलिस ने पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक किया तो एक युवक बंदूक लिए और दूसरा सुरेश को धक्का देते हुए कार में बैठाते दिख रहा है। अजय सोनी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात में केस दर्ज कर कार नंबर के आधार पर हरिभान सिंह एवं रविंद्र सिंह निवासी सेमरा को कार व लाइसेंसी बंदूक के साथ दबोच लिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें