फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूटर सवार को बचाने में कार दुर्घटनाग्रस्त, अखाड़ा परिषद अध्यक्ष नरेंद्र गिरि और हरि गिरि बाल-बाल बचे

Thu, 08 Jul 2021 11:17 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

लखनऊ- सुल्तानपुर राजमार्ग पर बृहस्पतिवार को हुए सड़क हादसे में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि और महामंत्री महंत हरि गिरि बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन
prayagraj news : हादसे में दुर्घटनाग्रस्त हुई महंत नरेंद्र गिरी की कार। - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ- सुल्तानपुर राजमार्ग पर बृहस्पतिवार को हुए सड़क हादसे में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि और महामंत्री महंत हरि गिरि बाल-बाल बच गए। हादसा तब हुआ जब दोनों संत सीएम योगी आदित्यनाथ से मिलकर वापस आ रहे थे।
विज्ञापन


कुंभ-2024 की रूपरेखा पर विचार के लिए अखाड़ा परिषद के दोनों पदाधिकारी बृहस्पतिवार को लखनऊ पहुंचे थे। सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात के दौरान अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष और महामंत्री ने आगामी कुंभ की रूपरेखा पर विचार -विमर्श किया और अपने सुझाव भी दिए। सीएम ने इस दौरान परिषद के अध्यक्ष और महामंत्री को अंगवस्त्रम ओढ़ाकर सम्मानित भी किया। वापसी के समय लखनऊ-सुल्तानपुर मार्ग पर महंत की इनोवा कार एक स्कूटर सवार को बचाने की कोशिश में अनियंत्रित होकर टकरा गई। इस हादसे में इनोवा कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।(ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें