फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊंचाहार हत्याकांड के विरोध में कैंडिल मार्च

Tue, 04 Jul 2017 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
ऊंचाहार में पांच ब्राह्मणों की हत्या के विरोध में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा ने प्रदेश व्यापी आंदोलन चलाने की घोषणा कर दी है। इसके तहत सोमवार को महासभा ने पत्थर गिरजाघर से सुभाष चौराहा सिविल लाइंस तक मोमबत्ती जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। महासभा ने मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन डीएम को सौंपा है, जिसमें मृतक परिवारों को एक-एक करोड़ रुपये मुआवजा और सरकारी नौकरी की मांग की गई है।
विज्ञापन


जुलूस के बाद सुभाष चौराहे पर एक सभा का आयोजन कर पांच लोगों की निर्मम हत्या की घटना के दोषियों पर अविलंब कार्रवाई की मांग की गई है। वक्ताओं ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था को भी निशाना बनाया। कहा गया कि प्रदेश में अराजकता की स्थिति है जिससे सरकार से लोगों का भरोसा उठ रहा है। मोमबत्ती जुलूस का नेतृत्व परशुराम सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विमल तिवारी, अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष श्याम सूरत पांडेय, प्रदेश महासचिव प्रभाकर पांडेय, दिलीप पांडेय, अशोक पांडेय सहित तमाम लोगों ने संबोधित किया। जुलूस और जनसभा में कांती पांडेय, ज्ञान तिवारी, आलोक पांडेय, राजेश पांडेय, दीपक मिश्र, विजेंद्र पांडेय, सौरभ मिश्र, अशोक कुमार शुक्ल, सत्य प्रकाश पांडेय, अशोक पांडेय, आलोक दुबे, राकेश ओझा, नीरज मिश्र, दिवाकर मिश्र, सौरभ शुक्ल, बब्बू दुबे, लवकुश तिवारी सहित तमाम पदाधिकारी और सदस्य शामिल रहे।

ऊंचाहार की घटना पर हाईकोर्ट बार एसोसिएशन में भी एक बैठक का आयोजन का आक्रोश जाहिर किया गया। घटना में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी गई। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि सरकार के एक मंत्री अपराधियों को संरक्षण दे रहे हैं। उन्होंने मारे गए लोगों को अपराधी बताकर आम जनता को भ्रमित करने की कोशिश की है। वक्ताओं ने मुआवजा और गिरफ्तारी को लेकर मुख्यमंत्री की घोषणा का स्वागत किया है। बैठक की अध्यक्षता अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद के प्रदेश अध्यक्ष बृजेंद्र कुमार पांडेय ने की तथा संचालन संयुक्त सचिव प्रशासन अजय कुमार मिश्र ने किया। इसमें डीएस पांडेय, गोविंद नारायण तिवारी, शशि मिश्र, नीरज त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें