फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फार्म में संशोधन को लेकर अभ्यर्थी निदेशालय पहुंचे

विज्ञापन
विज्ञापन
परिषदीय विद्यालयों में 69 हजार सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा में सफल बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने बुधवार को भी उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद का घेराव किया। अभ्यर्थियों का कहना है कि लिखित परीक्षा में पास होने के बाद भी उन्हें मानवीय त्रुटि के चलते काउंसलिंग में शामिल होने से वंचित होना पड़ेगा। कहा, मोबाइल नंबर में संशोधन की ही तरह उन्हें आवेदन में प्राप्तांक, पूर्णांक, जन्मतिथि, नाम की स्पेलिंग में संशोधन का मौका दिया जाए। परीक्षार्थियों ने बताया कि शिक्षक भर्ती के ऑनलाइन आवेदन के समय साइबर कैफे वालों की गलती से उनके आवेदन में छोटी-छोटी गलती हो गई, अब वही गलती उनके चयन पर भारी पड़ रही है। इनका कहना है कि लॉकडाउन के चलते वह अपनी मांग प्रदेश के मुख्यमंत्री तक नहीं पहुंचा पा रहे हैं। मांग करने वालों में अमित सिंह, पूजा, अनिल कुमार सहित बड़ी संख्या में अभ्यर्थी शामिल रहे।
विज्ञापन

शिक्षक भर्ती आवेदन की तिथि बढ़ाए जाने के बाद भी बुधवार को आवेदन करने वालों की संख्या उत्साह जनक नहीं रही। मंगलवार को जहां कुल एक लाख 35 हजार 600 आवेदन आए थे, वहीं बुधवार को इस संख्या में मात्र 1200 आवेदन की ही वृद्धि हुई। अब आवेदनों की संख्या एक लाख 36 हजार 800 पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें