देश के पहले प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू को बुधवार को उनकी पुण्यतिथि पर याद किया गया। कांग्रेसियों ने उनके पैतृक आवास आनंद भवन सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान उन्हें युवा पीढ़ी का रोल मॉडल बताया गया। इसके अलावा शहर के तमाम लोगों ने अपने-अपने तरीके से कार्यक्रम कर उन्हें याद किया। सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
कांग्रेसी नेताओं ने पं. नेहरू को प्रगतिशील, धर्मनिरपेक्ष और अंतरराष्ट्रीय व्यक्तित्व वाला नेता बताया। जिलाध्यक्ष रामकिशुन पटेल, शहर अध्यक्ष नफीस अनवर, किशोर वार्ष्णेय, फैजल हाशमी, संजय तिवारी, अजय श्रीवास्तव, मुकुंद तिवारी, सुरेश यादव, अल्पना निषाद, मीरा देवी, अनिल कुशवाहा, अनिल पांडेय, डॉ. पूनम सिंह, हरिकेश त्रिपाठी, हसीब अहमद, राजकुमार रज्जू आदि मौजूद रहे। इस दौरान सदस्यों ने कोरोना महामारी के खिलाफ लड़ने का संकल्प लेते हुए लोगों को जागरूक करने का संकल्प लिया गया।
नेहरू ग्राम भारती डीम्ड विवि में पं. जवाहर लाल नेहरू की 56वीं पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। कार्यकारी कुलपति डॉ. एससी तिवारी ने पं. नेहरू के कृतित्व और व्यक्तित्व को याद किया। इस मौके पर कुलसचिव आरएल विश्वकर्मा, डॉ. आरसी त्रिपाठी, डॉ राजेश तिवारी, प्रो.रोहित रमेश, डॉ वीरेंद्र मणि, डॉ. रूद्र प्रकाश ओझा, एसएस मिश्रा, डॉ. स्वप्निल त्रिपाठी, पूनम तिवारी ने पं. नेहरू के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया।