फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : जूनियर एडेड शिक्षक भर्ती 2021 के लिए अभ्यर्थियों ने दिया धरना, सरकार को कोसा

Mon, 10 Jun 2024 06:55 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

जूनियर एडेड शिक्षक भर्ती संघर्ष समिति के प्रदेश अध्यक्ष नागेंद्र पांडेय ने बताया कि 15 फरवरी  को कोर्ट से समस्त रिट खारिज करने के बाद और मामला निस्तारित करने के बाद भी आज तक अधिकारियों के लेट लतीफी के कारण और उनके उदासीनता के कारण शासनादेश जारी नहीं किया गया।
विज्ञापन
शिक्षक भर्ती. - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जूनियर एडेड शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों ने अपनी मांगों को लेकर शिक्षा निदेशक कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जूनियर एडेड शिक्षक भर्ती 2021 में लाई गई थी। जिसकी परीक्षा 17 अक्तूबर 2021 को कराई गई थी। 15 नवम्बर 2021 को परिणाम जारी हुआ। आज तक इस मामले का निस्तारण नहीं हो सका है.

विज्ञापन


जूनियर एडेड शिक्षक भर्ती संघर्ष समिति के प्रदेश अध्यक्ष नागेंद्र पांडेय ने बताया कि 15 फरवरी  को कोर्ट से समस्त रिट खारिज करने के बाद और मामला निस्तारित करने के बाद भी आज तक अधिकारियों के लेट लतीफी के कारण और उनके उदासीनता के कारण शासनादेश जारी नहीं किया गया. जिसके कारण जूनियर एडेड भर्ती में शिक्षकों की भारी कमी है। 

बताया कि जबतक शासनादेश जारी नहीं होगा तबतक हम लोग प्रयागराज से लखनऊ तक अनवरत धरना करते रहेंगे। पूर्व में भी सैकड़ो बार प्रयागराज और लखनऊ में धरना दिया जा चुका है, लेकिन अधिकारियो के कान में जूं नहीं रेंग रही है। इस मौके पर राहुल यादव, डॉ जयशंकर, कमलेश यादव, रोमन कुमार, इंद्रेश यादव आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें