फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामान्य ज्ञान के असामान्य सवालों में उलझे अभ्यर्थी

विज्ञापन
Candidates engaged in unusual questions of general knowledge - फोटो : CITY DESK
विज्ञापन
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से मंगलवार को आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) में 80.5 फीसदी अभ्यर्थियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस परीक्षा को क्वालीफाई करने के बाद ही आयोग की परीक्षाओं में शामिल होने के लिए अर्ह होंगे। परीक्षा में पेपर तो संतुलित रहा, लेकिन सामान्य ज्ञान के असामान्य सवालों ने अभ्यर्थियों को थोड़ा बहुत उलझाया। परीक्षा में भीड़ काफी अधिक थी और लाखों की संख्या में अभ्यर्थी शामिल हुए थे।
विज्ञापन

पीईटी के लिए प्रयागराज के 96 केंद्रों में 74988 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। सुबह 10 से दोपहर 12 बजे की पहली पाली की परीक्षा में 37494 अभ्यर्थियों को शामिल होना था और दोपहर तीन से शाम पांच बजे की पाली में भी इतने ही अभ्यर्थियों को शामिल होना था। 100 अंकों के प्रश्नपत्र में 20 सवाल ग्राफ, 10-10 सवाल हिंदी, अंग्रेजी एवं विज्ञान और 50 सवाल रिजनिंग एवं सामान्य ज्ञान के थे। प्रत्येक प्रश्र एक अंक का था और माइनस मार्किंग भी थी। परीक्षा में माइनक मार्किंग ने अभ्यर्थियों की राह कठिन कर दी।
ईश्वर शरण बालिका इंटर कॉलेज सेंटर में परीक्षा देने आईं सुप्रिया प्रजापति को सामान्य ज्ञान के सवाल कुछ कठिन लगे। सुप्रिया ने बताया कि ग्राफ के सवालों ने भी थोड़ा बहुत उलझाया, लेकिन कुल मिलाकर पेपर स्तरीय था। सरस्वती विद्या मंदिर शिवकुटी सेंटर में पेपर देकर बाहर निकले अभ्यर्थी आलोक मिश्र को पेपर संतुलित लगा। वहीं, अभ्यर्थी जय प्रकाश को भी सवालों को हल करने में ज्यादा दिक्कत नहीं हुई, लेकिन सामान्य अध्ययन के सवालों के लिए माथापच्ची करनी पड़ी। अभ्यर्थियों का अब रिजल्ट का इंतजार है, क्योंकि परीक्षा क्वालीफाई करने के बाद ही उनके लिए सरकारी नौकरी के दरवाजे खुलेंगे। डीएम संजय कुमार खत्री और एसएसपी सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी ने कई केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

बस अड्डों पर भीड़, सड़कें जाम
परीक्षा में छात्राओं को गृह जनपद में ही सेंटर आवंटित किए गए थे, लेकिन छात्रों को दूसरे जिलों से यहां भेजा गया था। दोपहर को पहली पाली और शाम को दूसरी पाली की परीक्षा छूटने के बाद बस अड्डों पर अभ्यर्थियों की भीड़ जुटी रही। हालांकि दो पालियों की परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों के लिए 300-300 अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की गई थी, जिसकी वजह से अभ्यर्थियों को ज्यादा दिक्कत नहीं हुई। सिविल लाइंस समेत जहां भी परीक्षा के सेंटर थे, वहां परीक्षा छूटने के बाद सड़क पर जाम की स्थिति बनी रही।

Candidates engaged in unusual questions of general knowledge- फोटो : CITY DESK

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें