फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : पीईटी में दूसरे के स्थान पर परीक्षा देने पहुंचा युुवक पकड़ा गया

Sun, 29 Oct 2023 10:02 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

नैनी पुलिस के अनुसार सुनील कनौजिया लक्ष्मी नगर खजुरी टोला थाना कैंट वाराणसी की जगह सौरभ यादव बद्दू सराय थाना जंगीपुर गाजीपुर परीक्षा देने पहुंचा था। गेट पर बॉयोमीट्रिक जांच के दौरान आंख की रेटीना का मिलान न होने पर शक हुुआ।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा के दूसरे दिन रविवार को दूसरे के स्थान पर परीक्षा देने पहुंचा युवक पकड़ा गया। चाका एफसीआई रोड स्थित लेट आरपी इंटर कॉलेज में दूसरी पॉली में बॉयोमीट्रिक जांच के दौरान वह पकड़ में आया। सूचना पर नैनी पुलिस और एसडीएम करछना मौके पर पहुुंचे और युुवक से पूछताछ की। केंद्र व्यवस्थापक महेंद्र कुमार मौर्या ने नैनी थाने में मामले की तहरीर दी है।

विज्ञापन


नैनी पुलिस के अनुसार सुनील कनौजिया लक्ष्मी नगर खजुरी टोला थाना कैंट वाराणसी की जगह सौरभ यादव बद्दू सराय थाना जंगीपुर गाजीपुर परीक्षा देने पहुंचा था। गेट पर बॉयोमीट्रिक जांच के दौरान आंख की रेटीना का मिलान न होने पर शक हुुआ। युुवक से पूछताछ की गई तो पहले वह खुद को सही बताने में लगा रहा।

कुछ देर बाद जांच में वह पकड़ा गया। पूछताछ में उसने बताया कि वह सुनील के स्थान पर परीक्षा देने पहुंचा था। विद्यालय प्रबंधन ने इसकी सूचना नैनी पुलिस को दी। नैनी पुलिस के साथ एसडीएम करछना राजेश श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे और पकड़े गए युवक से पूछताछ की। पकड़े गए युवक को पुलिस अपने साथ थाने ले आई। एसडीएम करछना राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पकड़ा गया युवक दूसरे के स्थान पर परीक्षा देने आया था। बॉयोमीट्रिक जांच के दौरान वह पकड़ा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें