फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : पत्नी के साथ मन्नत मांगने आया था, तालाब में डुबो-डुबोकर मार डाला

Sat, 08 Jul 2023 09:36 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के बुजुआ सुआर नारीबारी का मोहम्मद आरिफ और तराना काफी देर तक मजार पर बैठे रहे। कहासुनी में अचानक वह आपा खो बैठा। उसे जबरदस्ती गहरे तालाब में लेकर कूद गया।
विज्ञापन
आरोपी को गिरफ्तार कर ले जाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरौली स्थित मजार पर शनिवार को मो. आरिफ पत्नी तराना बानो (30) के साथ मन्नत मांगने आया था। इसी दौरान दोनों में कहासुनी हुई तो आरिफ बानो को घसीटते हुए समीप के तालाब पर ले गया और डुबो-डुबोकर मार डाला। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के बुजुआ सुआर नारीबारी का मोहम्मद आरिफ और तराना काफी देर तक मजार पर बैठे रहे। कहासुनी में अचानक वह आपा खो बैठा। उसे जबरदस्ती गहरे तालाब में लेकर कूद गया। जब वह तराना को बार-बार डुबो रहा था तो करमा कौंधियारा मार्ग से गुजर रहे लोगों की भीड़ जमा हो गई। उन्होंने घूरपुर पुलिस को सूचना दी।

सूचना पर चौकी प्रभारी उमाशंकर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस के कहने के बावजूद आरिफ तालाब से बाहर नहीं निकल रहा था। काफी समझाने-बुझाने के बाद वह अपनी पत्नी को लेकर बाहर निकला। दोनों को तुरंत इलाज के लिए सीएचसी जसरा ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने तराना को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोपी मोहम्मद आरिफ को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


सूचना तराना के मायके करछना के करेहा गांव से भी दर्जनों लोग रोते-बिलखते घटनास्थल पर पहुंचे। मृतका तराना और आरोपी आरिफ के तीन बच्चे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें