फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : अतीक के शूटर आबिद प्रधान के दामाद जैद की अवैध प्लाॅटिंग पर चला बुलडोजर

Sat, 08 Jul 2023 02:34 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

चार जुलाई को भी धूमनगंज के विष्णापुरी में जैद और उसके साथियों की ओर से 10 बीघे पर की जा रही अवैध प्लाॅटिंग पर पीडीए ने कार्रवाई की थी। इसके बाद उसके द्वारा अन्य स्थानों पर की गई अवैध प्लाॅटिंग को चिह्नित किया जा रहा था।
विज्ञापन
अवैध कॉलोनी में चला बुलडोजर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अतीक अहमद के करीबियों की अवैध प्लाॅटिंग के खिलाफ पीडीए का बुलडोजर शुक्रवार को फिर गरजा। आबिद प्रधान के दामाद जैद की तरफ से धूमनगंज के अलग-अलग हिस्सों में अवैध प्लाॅटिंग कराई जा रही थी। जिसे शुक्रवार को पीडीए ने ध्वस्त कर दिया।

चार जुलाई को भी धूमनगंज के विष्णापुरी में जैद और उसके साथियों की ओर से 10 बीघे पर की जा रही अवैध प्लाॅटिंग पर पीडीए ने कार्रवाई की थी। इसके बाद उसके द्वारा अन्य स्थानों पर की गई अवैध प्लाॅटिंग को चिह्नित किया जा रहा था।

विज्ञापन

शुक्रवार को पीडीए ने धूमनगंज के मरियाडीह, रसूलपुर में जैद खालिद, संजय यादव उर्फ गुड्डू और अन्य की तरफ से 45 बीघे जमीन पर कराए गए अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान धूमनगंज थाना की पुलिस फोर्स मौजूद रही। पीडीए अधिकारियों का कहना है कि आगे भी अवैध प्लाॅटिंग के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें