फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नलकूप से केबल चोरी, 500 घरों में पेयजल संकट

Mon, 12 Oct 2020 01:18 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
नलकूप की केबल चोरी, दिनभर नहीं आया पानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रयागराज। सोहबतियाबाग में जवाहरलाल नेहरू रोड स्थित नलकूप की केबल बुधवार रात चोरी हो गई। इससे बृहस्पतिवार को नलकूप ठप हो गया। वहीं दुर्गापूजा पार्क सोहबतियाबाग नलकूप भी ठप रहा। इससे क्षेत्र के पांच सौ घरों में रहने वालों को दिन भर पानी नहीं मिला। दूसरी तरफ अल्लापुर मेें लीकेज से तीन सौ घरों मे पेयजल संकट गहरा गया। कहीं नल सूखे रहे तो कहीं दूषित जलापूर्ति की शिकायत रही।
विज्ञापन


सोहबतियाबाग और अल्लापुर इलाके में पेयजल संकट की जानकारी पूर्व पार्षद शिव सेवक सिंह और पार्षद कमलेश सिंह ने जीएम जलकल हरिश्चंद्र बाल्मीकि को दी। उन्होंने आश्वासन दिया कि शाम पांच बजे तक केबल बदल दी जाएगी लेकिन रात आठ बजे तक चोरी गई केबल नहीं बदली जा सकी। न ही बंद नलकूप चलाया जा सका।

प्रभावित इलाकों में पानी के लिए मारामारी बनी रही। लोग बाल्टी डिब्बा लेकर भटकते रहे। लोगों ने पार्षद से शिकायत की लेकिन अफसरों ने सुनवाई नहीं की तो लोग परेशान घूमते रहे। वहीं अल्लापुर इलाके में लीकेज के कारण पेयजल संकट बना रहा। अधिशासी अभियंता पुरुषोत्तम के मुताबिक केबल बदलने का काम किया जा रहा है। जल्द ही बंद नलकूप दुरुस्त कर जलापूर्ति सामान्य कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें