फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरा कोई ठेकेदार नजदीकी नहीं, काली सूची में डाला जाए - सिद्धार्थनाथ 

Thu, 12 Aug 2021 09:56 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने बृहस्पतिवार को शहर पश्चिमी के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। विष्णुपुरी, पोगहट पुल, मुंडेरा मंडी तालाब आदि के निरीक्षण के दौरान नाला जाम होने की शिकायत सामने आई।
विज्ञापन
यूपी सरकार के प्रवक्ता व कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने बृहस्पतिवार को शहर पश्चिमी के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। विष्णुपुरी, पोगहट पुल, मुंडेरा मंडी तालाब आदि के निरीक्षण के दौरान नाला जाम होने की शिकायत सामने आई। लोगों का कहना था कि  नाले पर घर बना लिए गए हैं। इससे जलभराव की स्थिति है। इस पर कैबिनेट मंत्री ने जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


इसी दौरान बताया गया कि मुंडेरा मंडी के तालाब में कूड़ा फेंका जा रहा है। इस पर मंत्री ने नाराजगी जताई। इस बाबत किसी ने बताया कि कूड़ा फेंकने वाला ठेकेदार उनका करीबी है। इससे नाराज सिद्धार्थ सिंह ने कहा कि उनका कोई भी ठेकेदार नजदीकी नहीं है। उसे काली सूची में डाला जाए। मंत्री ने बाढ़ में घिरे लोगों को सभी जरूरी सुविधाएं मुहैया कराने के निर्देश दिए। इस दौरान कई विभाग के अफसर तथा नेता मौजूद रहे। ब्यूरो 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें