फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएए प्रोटेस्टः पर अफवाह फैलने की आशंका पर इंटरनेट सेवा बंद

विज्ञापन
CAA Protest: Internet service stopped due to rumors
विज्ञापन
सीएए पर अफवाह रोकने को इंटरनेट सेवा बंद
विज्ञापन

क्रासर
बीएसएनएल, जियो, एयरटेल, वोडाफोन समेत सभी संचार कंपनियों के ब्राडबैंड बंद, आज रात 10 बजे तक नेट सेवा प्रतिबंधित
बैंकिंग व बीमा क्षेत्र की लीज लाइनें पूर्व की तरह चालू रहेंगी,एटीएम व बैंकों के सर्वर ठप नहीं होंगे
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। नागरिकता संशोधन कानून पर अफवाह फैलाने व बवाल की आशंका के चलते बीएसएनएल समेत सभी संचार माध्यमों की इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। बैंक व बीमा सेवाओं के लिए जारी लीज लाइनें इससे प्रभावित नहीं होंगी। ब्राडबैंड सोशल साइट्स पर मैसेजिंग ठप हो गई है, लेकिन लीज लाइनों पर आधारित बैंकिंग प्रणाली व एटीएम सेवा को इस प्रतिबंध से अलग रखा गया है। जुमे की नमाज के बाद शाम को नेट सेवा बहाल करने की तैयारी थी, लेकिन कानपुर में हिंसा व बवाल को देखते हुए इस कदम को वापस ले लिया गया। अब शनिवार की रात 10 बजे के बाद ही इंटरनेट बहाल होने के संकेत मिले हैं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी भानुचंद्र गोस्वामी के निर्देश पर बृहस्पतिवार की रात बीएसएनएल समेत अन्य संचार माध्यमों के ब्राडबैंड बंद कर दिए गए। बीएसएनएल के महाप्रबंधक आनंद कुमार मिश्र ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि रात 10 बजे डीएम ने उनसे इंटरनेट सेवा बंद करने संबंधी निर्देश की जानकारी दी। इसके बाद इंटरनेट बंद कर दिया गया। रात करीब 2:45 बजे तक जियो, एयरटेल, बोडाफोन समेत अन्य निजी क्षेत्र की संचार कंपनियों के भी इंटरनेट बंद कर दिए गए। ऐसे में व्हाट्सएप, फेसबुक के अलावा ट्विटर पर संदेशों के आदान-प्रदान बंद हो गए। इंटरनेट आधारित हर तरह की बुकिंग, अपलोडिंग सेवा बाधित कर दी गई है। नागरिकता संशोधन कानून पर विरोध-प्रदर्शन के बीच अफवाहें फैलने की आशंका के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया है। हालांकि मुख्य सचिव राजेंद्र तिवारी की ओर से जारी एक निर्देश में शनिवार की दोपहर 12 बजे तक इंटरनेट सेवा बंद रखने की बात कही गई थी, लेकिन लेकिन कानपुर में हुए बवाल के मद्देनजर शाम को इस प्रतिबंध को बढ़ाने का निर्णय ले लिया गया। बीएसएनएल केजीएम ने बताया कि अब इस प्रतिबंध को शनिवार की रात 10 बजे तक के लिए बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें