हंडिया से थरवई परीक्षा देने बस से जा रहे छात्रों की बस थरवई क्षेत्र में ट्रक से टकरा गई। जिससे बस में सवार छह छात्र-छात्राएं घायल हो गई। चीख पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने उन्हें बस से बाहर निकाला। कुछ छात्र छात्राएं प्राथमिक उपचार के बाद परीक्षा देने चले गए। गंभीर छात्रों को इलाज के लिए सीएससी बहरिया भेजा गया। जहां से उन्हें शहर के अस्पताल में रेफर कर दिया गया।
केडीएस इंटर कॉलेज मारो कटरा हंडिया के छात्र-छात्राओं का थरवई के बाबू जेआरडी पाल इंटर कॉलेज में परीक्षा केंद्र बनाया गया है। सोमवार को प्रथम पाली में छात्र-छात्राएं कॉलेज की निजी बस से अंग्रेजी की परीक्षा देने आ रहे थे। करीब 7 बजे थरवई क्षेत्र के तकिया चौराहे के पास आगे चल रहे ट्रक में बस की टक्कर हो गई। हादसे में लव कुश (17), रोशन (16), हिमांशु केसरवानी (16), शुभम (17), शिवम (18), सोनू (16), रानी केसरवानी (17) घायल हो गए।
लवकुश और रोशन को शहर रेफर कर दिया गया। छात्रों का आरोप है कि चालक फोन पर बात करते हुए बस चला रहा था और संतुलन खराब पर आगे जा रहे ट्रक में टक्कर मार दिया। बस का चालक सुदामा (35) भी घायल हो गया।