गनीमत रही कि गोली मोसिना के कनपटी से होती हुए निकल गई। बीच बचाव के दौरान युवक ने निसार और फिरोज को भी गोली मार दी। गोली पिता-पुत्र के पेट में जा धंसी।आरोपी युवक ने अपने सगे भाई के पैर में भी गोली मार दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। चीख पुकार सुनकर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। घायलों को तत्काल कौड़िहार अस्पताल ले जाया गया।
हालत नाजुक देख तीनों को एसआरएन रेफर कर दिया गया। अस्पताल में निसार की हालत नाजुक बनी हुई है। सूचना पाकर इंस्पेक्टर नवाबगंज और एसीपी सोरांव मौके पर आ गए। परिवार और आस पड़ोस के लोगों से पूछताछ के बाद आरोपी युवक की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।