साउथ मलाका चौकी इंचार्ज दिनेश यादव दोपहर में कोतवाली थाना पहुंचे। वहां मालखाना दीवान को अपनी पिस्टल देकर उससे दूसरी पिस्टल देने को कहा। दीवान ने नई पिस्टल दिनेश को दे दी। दिनेश मालखाने के बाहर परिसर में मैगजीन निकाल पिस्टल चेक करने लगे। उसी समय गोली चल गई। गोली जमीन को छूते हुए बगल में खड़े सिपाही चंदन कुमार के पैर में जा धंसी।
कोतवाली थाने में शनिवार को साउथ मलाका चौकी इंचार्ज दिनेश यादव की पिस्टल से गोली चल गई। गोली जमीन में लगकर बगल में खड़े सिपाही के पैरों में धंस गई। घटना से हड़कंप मच गया। सिपाही को एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दरोगा के खिलाफ एसएसपी को रिपोर्ट भेजी गई है। उस पर जल्द ही कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन
साउथ मलाका चौकी इंचार्ज दिनेश यादव दोपहर में कोतवाली थाना पहुंचे। वहां मालखाना दीवान को अपनी पिस्टल देकर उससे दूसरी पिस्टल देने को कहा। दीवान ने नई पिस्टल दिनेश को दे दी। दिनेश मालखाने के बाहर परिसर में मैगजीन निकाल पिस्टल चेक करने लगे। उसी समय गोली चल गई। गोली जमीन को छूते हुए बगल में खड़े सिपाही चंदन कुमार के पैर में जा धंसी।
गोली चलते ही हड़कंप मच गया। घायल सिपाही चंदन कुमार को एसआरएन अस्पताल ले जाया गया। गोली उसके पैर में घुटने के पास लगी थी। सीओ सत्येंद्र तिवारी ने बताया कि मामले में प्रथमदृष्टया दरोगा की लापरवाही सामने आई है। उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की रिपोर्ट एसएसपी को भेज दी गई है।