फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : महाकुंभ से पहले शहर के हजारों मकानों पर चलेगा बुलडोजर, चौड़ीकरण के जद में आए हैं इतने मकान

Mon, 23 Oct 2023 12:37 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

महाकुंभ के पहले शहर के कई इलाकों में पीडीए सड़क चौड़ीकरण की तैयारी कर रहा है। मकान के ध्वस्तीकरण का कार्य सिविल लाइंस, ब्रम्हरौली, तेलियरगंज, मम्फोर्डगंज, नैनी, अल्लापुर, बघाड़ा, सलोरी, दारागंज, अलोपीबाग, कीडगंज, फाफामऊ, झूंसी आदि इलाकों में शुरू हो गया है। इनको नोटिस पहले ही भेजा जा चुका है। 

विज्ञापन
सड़क चौड़ीकरण लिए मकान पर लगाए गए निशान। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाकुंभ को लेकर शहर के विभिन्न मोहल्लों और इलाकों में सड़कों का चौड़ीकरण किया जाना है। इसके लिए एक तरफ तैयारियां शुरू हो गई हैं तो दूसरी तरफ विरोध भी जारी है। प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) ने अलग-अलग जोन में चौड़ीकरण की जद में आने वाले भवन स्वामियों को नोटिस भेज दी है। अब तक कुल 3191 भवन स्वामियों को नोटिस भेजी जा चुकी है।

विज्ञापन

 

सबसे अधिक नोटिस नैनी क्षेत्र में भेजी गई है। यहां लेप्रोसी मिशन चौराहा से स्टेशन होते हुए मेवालाल की बगिया तक की सड़क का चौड़ीकरण होना है। इसके अलावा एडीए मोड़ से अरैल जाने वाली सड़क का चौड़ीकरण होना है। नैनी में कुल 1294 भवन स्वामियों को नोटिस भेजी जा चुकी है।


जोन पांच में 853 भवन स्वामियों को नोटिस भेजी गई है। पीडीए के अधिकारियों की मानें तो सड़क चौड़ीकरण का कार्य महाकुंभ 2025 से पहले पूरा करना है। कुंभ मेलाधिकारी विजय किरन आनंद ने सड़क चौड़ीकरण के कार्यों को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन

इन जोन में यह क्षेत्र होंगे शामिल

 

  • जोन 1- बम्हरौली से सिविल लाइंस होते हुए तेलियरगंज तक का क्षेत्र। इसमें मम्फोर्डगंज समेत अन्य क्षेत्र भी शामिल हैं।
  • जोन 2- पुराने शहर के साथ ही कसारी मसारी, झलवा तक का क्षेत्र।
  • जोन 3- बघाड़ा, अल्लापुर, सलोरी, दारागंज से अलोपीबाग, कीडगंज तक का क्षेत्र।
  • जोन 4- नैनी का पूरा क्षेत्र।
  • जोन 5- झूंसी का पूरा क्षेत्र।
  • जोन 6- फाफामऊ का पूरा क्षेत्र।
विज्ञापन

भवन स्वामियों को भेजी गई नोटिस
 

जोन             नोटिसों की संख्या

एक             202

दो             288

तीन             554

चार             1294

पांच             853

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें