फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : खेल गांव में चला बुलडोजर, भूमाफिया से खाली कराई जमीन, बिना नक्शा पास कराए चल रही थी प्लाटिंग

Fri, 01 Apr 2022 09:16 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

माफिया के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार को प्रयागराज विकास प्राधिकरण की टीम कौशाम्बी जनपद के पिपरी थाना क्षेत्र के खेल गांव स्थित शिखर एग्रोटेक कालोनी पहुंची।
विज्ञापन
Prayagraj News : खेलगांव में अवैध प्लाटिंग पर चल रहा बुलडोजर। - फोटो : प्रयागराज
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिपरी कोतवाली के खेलगांव स्थित एक भूमाफिया के खिलाफ प्रयागराज विकास प्राधिकरण की कार्रवाई हुई है। खेल गांव में माफिया के कब्जे से जमीन मुक्त कराई गई। भूखंडों पर किए गए अवैध निर्माण को बुलडोजर लगाकर हटा दिया गया। प्रशासन का कहना है कि माफिया ने बिना नक्शा पास कराए अवैध रूप से कब्जा कर भूमि पर प्लाटिंग की थी। पीडीए के अधिकारियों का कहना है कि इस बात की जांच की जा रही है कि जमीन को कब्जा कर भवन निर्माण तो नहीं किया गया है। यदि जमीन कब्जा कर मकान बनाया गया है तो उस पर भी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन




माफिया के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार को प्रयागराज विकास प्राधिकरण की टीम कौशाम्बी जनपद के पिपरी थाना क्षेत्र के खेल गांव स्थित शिखर एग्रोटेक कालोनी पहुंची। इस बीच तीन बुलडोजरों से कब्जा हटाने का कार्य शुरू किया गया। दर्जन भर बनी बिल्डिंगों को छोड़कर करीब पांच सौ भूखंडों की घेराबंदी की गई थी। सभी को ध्वस्त कर दिया गया। तीन घंटे तक चली कार्रवाई में अतिक्रमण हटवाया गया।

विज्ञापन

बिना परमिशन के ही किया जा रहा था खेल

पीडीए के अधिकारियों के मुताबिक भूखंड संख्या 170 पर अवैध रूप से कब्जा करके खेती की भूमि पर बिना कोई परमीशन प्लाटिंग की गई थी। इस मौके पर विकास प्राधिकरण सचिव अजीत कुमार, बीसी अरविंद कुमार,  जोनल अधिकारी बीपी सिंह, जेई बीएन सिंह, पीएन पांडेय, राकेश अमृत राय, भवन निरीक्षक कुमार आनंद सिंह, पीएसी कमांडर शशिभूषण, पिपरी इंस्पेक्टर श्रवण कुमार सिंह, सरायअकिल इंस्पेक्टर अनुपम शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें