फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर रोड पर चला पीडीए का बुलडोजर, कई अवैध निर्माण ध्वस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध निर्माण और अवैध प्लाटिंग के खिलाफ प्रयागराज विकास प्राधिकरण की कार्रवाई लगातार जारी है। मंगलवार को पीडीए ने कानपुर रोड और उसके आसपास के क्षेत्रों में अवैध निर्माण ध्वस्तीकरण की कार्रवाई करते हुए 26 बीघा जमीन खाली कराई।
विज्ञापन

प्रयागराज विकास प्राधिकरण की तरफ से चल रही कार्रवाई में मंगलवार को जोन -1 के जोनल अधिकारी बीपी सिंह के नेतृत्व में टीम ने कानपुर रोड स्थित महगांव में अवैध प्लाटिंग ध्वस्त की। इस दौरान टीम ने राजेश साहू, दिलीप साहू, तौसीफ अहमद एवं संजय साहू द्वारा महामाया बालिका आश्रम के बगल कोइलहा महगांव में अवैध प्लांट खाली कराए।
साथ ही अवैध रूप से बने बाउंड्रीवाल को तोड़ा। कार्रवाई के दौरान जोनल अधिकारी के साथ ही क्षेत्रीय अवर अभियंता जेएम सिंह, संदीप कुमार, क्षेत्रीय पुलिस बल एवं पीडीए प्रवर्तन टीम के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें