फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीटीसी, डीएलएड परीक्षा का कार्यक्रम जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने बीटीसी बैच 2013, सेवारत मृतक आश्रित 2014, 2015, डीएलएड 2017, 2018 एवं डीएलएड 2019 प्रथम सेमेस्टर परीक्षा वर्ष 2019 का कार्यक्रम जारी कर दिया है। कार्यक्रम के अनुसार बाल विकास, शिक्षण अधिगम की परीक्षा 23 मार्च को 10 से 12 एवं दो से चार बजे के बीच होगी। विज्ञान, गणित, सामाजिक विज्ञान की परीक्षा 10 से 11 बजे, 12 से एक बजे एवं दो से चार बजे के बीच होगी। हिंदी, संस्कृत/उर्दू, कंप्यूटर की परीक्षा 10 से 11 बजे, 12 से एक बजे एवं दो से तीन बजे के बीच होगी।
विज्ञापन

सचिव की ओर से बीटीसी बैच 2013, सेवारत मृतक आश्रित 2014, 2015, डीएलएड 2017 अवशेष/अनुत्तीर्ण एवं डीएलएड 2018 तृतीय सेमेस्टर परीक्षा वर्ष 2020 की प्रथम प्रश्नपत्र शैक्षिक मूल्यांकन क्रियात्मक शोध एवं नवाचार, दूसरे प्रश्नपत्र समावेशी शिक्षा की परीक्षा 26 मार्च को 10 से 12 एवं दो से चार बजे के बीच होगी। तीसरे प्रश्नपत्र विज्ञान, चौथे प्रश्नपत्र गणित, पांचवें प्रश्नपत्र सामाजिक अध्ययन की परीक्षा 27 मार्च को 10 से 11 बजे, 12 से एक बजे एवं दो से चार बजे के बीच होगी। छठे प्रश्नपत्र हिंदी, सातवें प्रश्नपत्र संस्कृत/उर्दू, कंप्यूटर की परीक्षा 28 मार्च को 10 से 11 बजे, 12 से एक बजे एवं दो से तीन बजे के बीच होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें