सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने बीटीसी-2015 द्विवर्षीय कोर्स एवं 2019 द्वितीय सेमेस्टर परीक्षा के स्क्रूटनी के परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में पंजीकृत 41 परीक्षार्थियों के परिणाम में मात्र पांच के परिणाम संशोधित किए गए जबकि तीन को पास घोषित किया गया है। 36 के परिणाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। डीएलएड-2018 द्विवर्षीय कोर्स परीक्षा वर्ष 2019 द्वितीय सेमेस्टर स्क्रूटनी के परिणाम में पंजीकृत 25719 में से 24215 के परिणाम में कोई बदलाव नहीं किया गया जबकि 1504 के परिणाम संशोधित किए गए हैं, 289 परीक्षार्थी पास हो गए। डीएलएड-2017 द्विवर्षीय कोर्स परीक्षा वर्ष 2019 द्वितीय सेमेस्टर स्क्रूटनी के परिणाम में पंजीकृत 5181 में से 4945 के परिणाम में कोई बदलाव नहीं किया गया जबकि 236 के परिणाम संशोधित किए गए हैं, 41 परीक्षार्थी पास हो गए।
एनटीटी-2014, 2015 दूसरे एवं एनटीटी-2014 चौथे सेमेस्टर का रिजल्ट जारी
सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने नर्सरी टीचर्स ट्रेनिंग (एनटीटी-2014) एवं एनटीटी-2015 दूसरे सेमेस्टर एवं एनटीटी-2014 चौथे सेमेस्टर का परिणाम जारी कर दिया गया है। एनटीटी-2014 दूसरे सेमेस्टर में पंजीकृत सात परीक्षार्थियों में छह फेल एक पास हुए। एनटीटी-2015 में परीक्षा में शामिल 31 में 27 पास एवं चार फेल हो गए। एनटीटी-2014 चौथे सेमेस्टर में परीक्षा में 70 शामिल हुए, इसमें 61 पास एवं नौ फेल हो गए।
राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा 2020 का परिणाम घोषित
सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा 2020 का परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा में शामिल कुल 15143 छात्रों में 9661 पंजीकृत हुए, 8766 परीक्षा में शामिल हुए। 3910 परीक्षा में पास हुए जबकि 3451 को मेरिट के आधार पर चुना गया।