बीएसएनएल ने प्रयागराज और कौशाम्बी में मौजूद अपनी अरबों रुपयेे की संपत्ति को बेचने की तैयारी कर ली है। केंद्र सरकार के आदेश के बाद एक दर्जन से अधिक भवनों और तकरीबन 45 हजार स्क्वायर मीटर भूमि चिह्नित कर ली गई है। इसे बेचने के लिए जल्द ही सूचना जारी कर दी जाएगी। इससे पहले केंद्रीय लोक निर्माण विभाग की ओर से बेसिक कीमत तय करते हुए इसकी बोली लगाई जाएगी। ज्यादा बोली लगाने वाले को ही भूमि और भवन दिया जाएगा। दर्जन स्थानों पर बने भवन किराए पर भी दिए जाएंगे। कई भवनों को किराए पर देने के लिए सरकारी विभागों से अनुबंध भी कर लिया गया है।