फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़, भदोही और रायबरेली सहित  22 जिलों के बीएसए ने नहीं भेजी अंतर्जनपदीय स्थानांतरण की रिपोर्ट

Mon, 28 Dec 2020 07:44 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
ट्रांसफर (सांकेतिक) - फोटो : social media
विज्ञापन
परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों की अंतर्जनपदीय स्थानांतरण की सूची जारी होने के दो दिन पहले तक प्रदेश के 22 जिले के बेसिक शिक्षा अधिकारियों ने अपनी रिपोर्ट बेसिक शिक्षा परिषद को नहीं भेजी है। सचिव बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से बेसिक शिक्षा अधिकारियों को 27 दिसंबर तक आवेदन पत्रों का सत्यापन करके 28 दिसंबर तक डाटा लॉक करने का निर्देश दिया था। प्रदेश के 22 जिले से रिपोर्ट नहीं मिलने से अब 30 दिसंबर तक अंतर्जनपदीय स्थानांतरण की सूची जारी होने को लेकर सवाल खड़ा हो गया है।
विज्ञापन


प्रदेश के अलीगढ़, औरैया, अयोध्या, आजमगढ़, बाराबंकी, बस्ती, भदोही, देवरिया, फिरोजाबाद, गोरखपुर, जौनपुर, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, कासगंज, महराजगंज, मेरठ, प्रतापगढ़, रायबरेली, सहारनपुर, सिद्घार्थनगर, सोनभद्र के बीएसए की ओर से डाटा लॉक करने के बाद सचिव बेसिक बेसिक शिक्षा परिषद को अपनी रिपोर्ट नहीं भेजी।

स्कूलों की ओर से रिपोर्ट नहीं भेजे जाने से अब 30 दिसंबर तक एनआईसी की ओर से सूची जारी को लेकर सवाल खड़ा हो गया है। सचिव बेसिक शिक्षा परिषद प्रताप सिंह बघेल की ओर से अंतर्जनपदीय स्थानांतरण के लिए आवेदन 18 से 21 दिसंबर के बीच आवेदन का समय दिया गया था। बेसिक शिक्षा अधिकारियों को अंतर्जनपदीय स्थानांतरण के लिए आवेदन करने वाले शिक्षकों की काउंसलिंग करके आवेदन पत्रों का सत्यापन करने को कहा था। आवेदन पत्रों का सत्यापन करके 28 दिसंबर तक डाटा लॉक करने का निर्देश दिया था। 28 दिसंबर को तिथि खत्म होने के बाद भी प्रदेश के 22 जिलों की रिपोट्र नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें