फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकोर्ट : हत्या के प्रयास और एससीएसटी एक्ट में पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय के भाई-बेटे को नहीं मिली राहत

Sat, 08 Apr 2023 11:59 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

इलाहाबाद हाईकोर्ट से पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय के भाई और पुत्र सहित अन्य करीबियों को हत्या के प्रयास व एससीएसटी एक्ट में राहत नहीं मिली है। हाईकोर्ट ने सत्र न्यायालय के फैसले को सही मानते हुए उनकी अपील को खारिज कर दिया है।
विज्ञापन
इलाहाबाद हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद हाईकोर्ट से पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय के भाई और पुत्र सहित अन्य करीबियों को हत्या के प्रयास व एससीएसटी एक्ट में राहत नहीं मिली है। हाईकोर्ट ने सत्र न्यायालय के फैसले को सही मानते हुए उनकी अपील को खारिज कर दिया है। इससे आरोपियों पर मुकदमा चलने का रास्ता साफ हो गया है।

विज्ञापन


पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय के करीबियों ने हाईकोर्ट में सत्र न्यायालय के उन्मोचन अर्जी खारिज करने के फैसले को चुनौती दी थी। न्यायमूर्ति गजेंद्र कुमार ने शशिकांत शर्मा व चार अन्य की इस याचिका को खारिज करते हुए यह आदेश दिया है। चुनावी सभा के दौरान पूर्व मंत्री के भाई, बेटे और अन्य करीबियों के खिलाफ फायरिंग करने और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने के आरोप में हाथरस के सहपऊ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।

मंत्री के करीबियों ने भी प्राथमिकी दर्ज कराई। हाईकोर्ट में बहस के दौरान इनकी ओर से कहा गया कि उन पर गलत आरोप लगाया गया है। लिहाजा, उन्हें इन आरोपों से उन्मोचित किया जाए। दलील दी कि सत्र न्यायालय ने उनके तथ्यों को नजरअंदाज किया है। हाईकोर्ट ने पत्रावली देखते हुए अपील खारिज कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें