फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : भूमि विवाद में बहनोई ने साले को मारी गोली, कहासुनी के बाद फायरिंग का आरोप

Wed, 18 Oct 2023 01:48 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

बुधवार को दोपहर करीब सवा एक बजे नवाबगंज के रेरूआ चौराहे पर भूमि विवाद विवाद के दौरान पिपरियापुर थाना नवाबगंज निवासी सोनू यादव गोली लगने से घायल हो गया। गोली उसके दाहिने पैर में लगी है।
विज्ञापन
गोली मारी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नवाबगंज थाना क्षेत्र के रेरूआ चौराहे पर बुधवार को भूमि विवाद में गोली चलने की सूचना से खलबली मच गई। आरोप है कि बहनोई ने साल को गोली मार दी। गोली पैर को खरोचते हुए निकली है। घायल को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन


बुधवार को दोपहर करीब सवा एक बजे नवाबगंज के रेरूआ चौराहे पर भूमि विवाद विवाद के दौरान पिपरियापुर थाना नवाबगंज निवासी सोनू यादव गोली लगने से घायल हो गया। गोली उसके दाहिने पैर में लगी है। पुलिस ने बताया कि सोनू यादव व उसके बहनोई के बीच किसी जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। दोपहर दोनों के बीच कहासुनी की बीच विवाद बढ़ गया। आरोप है कि इसी दौरान बहनोई ने गोली मार दी। जिससे वह जख्मी हो गया। हालांकि गोली चलने की सूचना की पुष्टि पर तमाम सवाल उठ रहे हैं। सूचना पर नवाबगंज पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें