कीडगंज स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की शाखा में आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। इस दौरान आश्रम के एक कमरे में रखे सिलेंडर में भी आग लग गई। सिलेंडर में विस्फोट होने से दीवार का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और अफरातफरी मच गई। जानकारी मिलने केबाद पहुंचे दमकल कर्मियों न लंबी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आह लगने की वजह शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।
ब्रह्माकुमारी आश्रम में सुबह 10 बजे आग लगने और धुआं उठने से हड़कंप मच गया। आश्रम की ब्रह्मकुमारियां व अन्य सेवक जान बचाकर बाहर निकल गए। कुछ लोगों पुलिस को और फायर स्टेशन को घटना की जानकारी दी,लेकिन तबतक आग भड़क गई। इस दौरान तेज धमाके के साथ एक कमरे मे रखा सिलेंडर फट गया। संयोग था कि तबतक दमकल आ गया और फायरकर्मियों ने किसी तरह आग पर काबू पा लिया, वरना आसपास के घरों में भी आग फैल सकती थी।
आश्रम कर्मियों के मुताबिक आग पास में लगे चार सौ केवीए क्षमता के ट्रांसफारमर की चिंगारी से लगी। आश्रम केकर्मियों ने बताया कि पहले आग ट्रांसफारमर में लगी और फिर आश्रम में चिंगारी फैल गई। इससे वाशिंग मशीन, कूलर, तख्त, कुर्सियां, अनाज की कई बोरियां जलकर खाक हो गईं। टिन शेड में रखा एक सिलिंडर फटने से आश्रम की दीवार भी क्षतिग्रस्त हो गई। आश्रम कर्मियों का कहना था कि ट्रांसफारमर हटाने के लिए बिजली विभाग से कई बार गुहार लगाई गई, लेकिन नहीं सुनी गई। उधर, एसडीओ नितिन बरनवाल ने ट्रांसफारमर में आग लगने और शार्ट सर्किट होने से इंकार किया है।