फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आमने-सामने भिड़े ट्रक और कंटेनर, दोनों चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बुधवार की सुबह नेशनल हाईवे पर नवाबगंज थाना क्षेत्र के पटना उपरहार गांव के सामने कंटेनर व ट्रक की जोरदार भिड़ंत हुई। घायल ट्रक चालक को इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। जबकि, कं टेनर के केबिन में फंसे चालक को पुलिस ने जेसीबी मशीन से बाहर निकाला। उसकी इलाज के दौरान स्वरूपरानी अस्पताल में मौत हो गई। घटना की जानकारी पाकर लालगोपालगंज पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कोखराज से प्रयागराज आ रहा ट्रक थाना नवाबगंज पटना उपरहार गांव के समीप नील गाय को बचाने में रेलिंग तोड़कर कोलकाता से कानपुर जा रहे कंटेनर में जा टकराया। दुर्घटना के बाद दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। घटना में कंटेनर चालक शाहबाज खान (30) पुत्र युसुफ निवासी खान गांव, थाना खजूरिया, जिला रामपुर केबिन में फंस गया। हादसे की सूचना पर लालगोपालगंज पुलिस मौके पर पहुंची और जेसीबी मशीन से घायल को बाहर निकाला।
जिसे इलाज के लिस स्वरूपरानी अस्पताल भेजा गया। एसआरएन में इलाज के दौरान कंटेनर चालक की मौत हो गई। ट्रक चालक मोहम्मद उस्मान (22) पुत्र बुद्धन निवासी चफरी, थाना नवाबगंज को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। मृतक मोहम्मद उस्मान की तीन बहनें हैं। पिता महाराष्ट्र के भिवंडी में कपड़े की बुनाई करते हैं। लॉकडाउन के दौरान वह भी घर आए थे। बेटे की मौत की खबर गांव पहुंची तो कोहराम मच गया। मां रूबीना पिता बुद्धन समेत तीनों बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो परिच्य--01--नवाबगंज में सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त ट्रक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें