पीडीए की शुरू की गई फ्लैट और जमीन बुकिंग योजना पांच दिनों के लिए बढ़ा दी गई है। लोग अब पांच दिसंबर तक फ्लैट और जमीन की बुकिंग कर सकते हैं। यह जानकारी जोनल अधिकारी आलोक पांडेय ने दी। उन्होंने बताया कि बुकिंग योजना धनतेरस पर यानी 12 नवंबर को शुरू की गई थी। बुकिंग की व्यवस्था ऑनलाइन है। खास बात यह है कि फ्लैट और जमीन की बुकिंग नई दरों पर नहीं बल्कि पूर्व में निर्धारित दरों पर की जा रही है।
लोगों को उनकी पसंद के मुताबिक आवंटन कराने की सुविधा है। यह बुकिंग कसारी मसारी, शांतिपुरम, नैनी, कालिंदीपुरम, गोविंदपुर आदि इलाकों में बनाए गए फ्लैट और खाली पड़े प्लॉटों की हो रही है।