फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

90 कोरोना मरीज हुए ठीक, 74 नए संक्रमित मिले

Tue, 01 Dec 2020 12:39 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
कोरोना से सोमवार को भी नए संक्रमितों के मुकाबले संक्रमण मुक्त होने वालों की संख्या ज्यादा रही। सोमवार को जहां 90 लोग संक्रमण मुक्त हुए वहीं 74 लोग पॉजिटिव पाए गए। कोरोना के नोडल अधिकारी डॉ. ऋषि सहाय ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि 74 नए मरीजों के मिलने से जिले में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 26608 पहुंच गई है। 
विज्ञापन




स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक सोमवार को कुल 4835 लोगों की कोरोना की जांच की गई। इसमें 2602 लोगों का एंटीजन टेस्ट किया गया जबकि 1999 लोगों की आरटीपीसीआर जांच हुई। 96 लोगों ने प्राईवेट लैब में टेस्ट कराया। 138 लोगों की ट्रूनॉट से जांच हुई। नए संक्रमितों के मिलने के बाद एक्टिव केसों की संख्या 821 पहुंच गई है।


इसमें एसआरएन चिकित्सालय में 76, बेली में 21 और निजी हॉस्पिटल में 24 लोग भर्ती हैं जबकि 700 लोग होम आइसोलेशन में हैं। संक्रमण मुक्त होने 90 लोगों में 16 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दी गई है। इसमें बेली से तीन, निजी अस्पताल से एक और एसआरएन चिकित्सालय से 12 लोगों को छुट्टी दी गई। अब तक कुल 25384 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। 
विज्ञापन



एसआरएन के डॉक्टर सहित कई कोरोना की चपेट में
प्रयागराज। कोरोना ने सोमवार को स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में एनेस्थिसिया विभाग के एक डॉक्टर, वार्ड ब्वॉय, एडीजे के पीए सहित कई लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। डॉ. ऋषि सहाय ने बताया कि संक्रमित होने वालों में ज्वाला देवी इंटर कॉलेज के शिक्षक, एसबीआई के सहायक मैनेजर, एनटीपीसी मेजा के सीनियर मैनेजर, करछना, प्रतापपुर के प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक, चीफ लोको इंस्पेक्टर, निजी कोचिंग सेंटर के संचालक, एजी ऑफिस के एकाउंटेंट शामिल हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें