Prayagraj News : वॉलीवुड अभिनेत्री ईशा गुप्ता ने मंत्री नंद गोपाल गुप्ता से मुलाकात की।
- फोटो : अमर उजाला।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की बेटी होने के नाते उत्तर प्रदेश के विकास के लिए उत्तर प्रदेश का नाम पूरे विश्व में रौशन करने के लिए जो भी बन पड़ेगा उसे करने में कहीं से पीछे नहीं हटेंगी। इस दौरान ईशा गुप्ता ने प्रयागराज के कई युवाओं से बातचीत की, जो विभिन्न क्षेत्रों में सामाजिक कार्य कर रहे हैं।
प्रयागराज की छटा के साथ ही यहां की धार्मिक, सामाजिक और आर्थिक ख्याति को सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों के जरिये न सिर्फ भारत में बल्कि पूरे विश्व में फैला रहे हैं। इस अवसर पर नंदी ने कहा कि सीएम योगीने प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए नोएडा में फिल्म सिटी स्थापित करने का जो संकल्प लिया है, उसे जरूर पूरा किया जाएगा। फिल्मी दुनिया के लिए उत्तर प्रदेश में सब कुछ है।