शुक्रवार को सुबह भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। देखते ही देखते दोनों तरफ से लाठियां चटकने लगीं। अधिक चोट लगने से घायल एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया।
सरायअकिल थाना क्षेत्र के तरना गांव में भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक युवक की मौत हो गई। दोनों पक्षों से कई लोग घायल भी हुए हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गांव में तनाव के चलते फोर्स तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
शुक्रवार को सुबह भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। देखते ही देखते दोनों तरफ से लाठियां चटकने लगीं। अधिक चोट लगने से घायल एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि भूमि विवाद को लेकर गांव में पहले भी खूनी संघर्ष हो चुका है।