फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि गिरफ्तार, चाैकी प्रभारी पर भी आरोप

Fri, 31 Jul 2026 02:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि पर जातिसूचक गाली देने और धमकाने का आरोप लगाते हुए एक दलित महिला ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को आरोपी को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की। महिला ने चौकी प्रभारी पर भी शिकायत न सुनने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन



क्षेत्र के रामनगर गंसियारी निवासी पीड़िता रूपा देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 17 जुलाई को वह अपने पति के साथ खेत में धान की रोपाई करवा रही थी। आरोप है कि इसी दौरान मऊआइमा के ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मोहम्मद इम्तियाज खेत पर पहुंचे और धान की रोपाई करने से मना किया और जातिसूचक गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता का आरोप है कि घटना के बाद वह रामफल इनारी पुलिस चौकी प्रभारी बृजेश कुमार के पास शिकायत लेकर गईं लेकिन चौकी प्रभारी ने उनकी बात नहीं सुनी और उन्हें भगा दिया।पीड़िता ने मुख्यमंत्री, गृह सचिव, डीजीपी, डीसीपी गंगानगर और एसीपी फूलपुर को लिखित शिकायत भेजी है। एसीपी फूलपुर राज कुमार सिंह के आदेश पर मऊआइमा पुलिस ने बृहस्पतिवार को ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मोहम्मद इम्तियाज के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। चौकी प्रभारी रामफल इनारी बृजेश कुमार तिवारी ने कहा कि उन पर लगे आरोप निराधार और झूठे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें