ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में प्रयागराज व कौशाम्बी में भाजपा व सपा बराबरी पर रहीं, जबकि प्रतापगढ़ में सपा का सूपड़ा साफ हो गया। प्रतापगढ़ में सपाइयों ने फर्जी वोटिंग का आरोप लगाकर पुलिस पर पथराव किया। हालात काबू में करने के लिए पुलिस ने हवाई फायरिंग की और आंसू गैस के गोले छोड़े। प्रयागराज में नैनी के चाका में बीडीसी सदस्य को अगवा करने की कोशिश की गई।
शनिवार को देर शाम घोषित नतीजों में प्रयागराज के 23 ब्लाकों में भाजपा व सपा ने दस-दस सीटों पर कब्जा जमाया, जबकि अपना दल को एक व दो सीटें निर्दलीय के खाते में गईं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा सिंह की बहू प्रगति सिंह मांडा से चुनाव जीतने में कामयाब रहीं। बसपा के पूर्व विधायक राजबली जैसल की पत्नी राजकुमारी जैसल मेजा से चुनाव हार गईं हैं।