फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हंडिया में डंपर की चपेट में आने से पूर्व ब्लॉक प्रमुख की मौत, भतीजे ने लगाया हत्या का आरोप

Sun, 28 Mar 2021 08:15 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
prayagraj news : accident in prayagraj - फोटो : prayagraj
विज्ञापन
पुलिस चौकी बरौत क्षेत्र के ऊपरदहा गांव के पास जीटी रोड पर डंपर की चपेट में आने से पूर्व ब्लॉक प्रमुख धनूपुर गंभीर रूप से घायल हो गए। इससे उनकी मौत हो गई। बताया जाता है कि लोकमानपुर गांव निवासी बैजनाथ भारतीया (60) रविवार को पड़ोसी गांव के मुन्ना पंडित के साथ बाइक से हंडिया जा रहे थे। वह जैसे ही ऊपरदहा गांव के करीब जबराडीह मोड़ के पास पहुंचे तो सड़क के किनारे बाइक खड़ी कर लघुशंका करने जा रहे थे। इसी बीच वाराणसी की तरफ से आ रही डंपर ने अपनी चपेट में ले लिया।  जिससे वह घायल हो गए और कुछ ही देर में घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


लोगों ने बताया कि बाइक पर 2 लोग सवार थे। मौका पाकर चालक डंपर समेत फरार हो गया। सूचना पर चौकी प्रभारी बरौत रजनीकांत शव को पीएम के लिए एसआरएन भेज दिया। हादसे की जानकारी परिजनों को होते ही घर में कोहराम मच गया। पत्नी श्यामा देवी फूट-फूटकर रो रही थी। भतीजा प्रेमचंद भारतीया ने बताया कि चाचा बैजनाथ का एक्सीडेंट अपने से नहीं हुआ है बल्कि उनका एक्सीडेंट करवाया गया है। इस संदर्भ में कोतवाल हंडिया बृजेश सिंह से संपर्क किया गया। उन्होंने बताया कि परिजनों द्वारा दिए गए तहरीर के अनुसार मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें