धूमनगंज के रम्मन का पुरवा में महिला की प्रसव के दौरान मौत के बाद जमकर हंगामा हुआ। सूचना पर पहुंचे मायकेवालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। कौशांबी कोखराज निवासी 23 वर्षीय कविता की शादी रम्मन का पुरवा धूमनगंज निवासी नीरज के साथ मई में हुईथी। भाई बृज किशोर ने बताया कि रविवार सुबह रिश्तेदार के माध्यम से सूचना मिली कि कविता की हत्या कर दी गईहै। जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे। इंस्पेक्टर ने बताया कि महिला की मौत प्रसव के दौरान हुई। बच्चा सुरक्षित है।