युवती की मां ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी बेटी की निजी तस्वीरें शिवम विश्वकर्मा उर्फ गोलू ने मेमोरी कार्ड व लैपटॉप में रखी हैं। वह 50 हजार रुपयों की मांग कर रहा है और न देने पर इसे वायरल करने की धमकी दे रहा है।
कीडगंज में एक युवक ने दोस्त की बड़ी बहन के मोबाइल से निजी तस्वीरें चुरा लीं। फिर उसे ब्लैकमेल करने लगा। 50 हजार न देने पर तस्वीरें वायरल कर बदनाम करने की धमकी दी। युवती की मां की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
युवती की मां ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी बेटी की निजी तस्वीरें शिवम विश्वकर्मा उर्फ गोलू ने मेमोरी कार्ड व लैपटॉप में रखी हैं। वह 50 हजार रुपयों की मांग कर रहा है और न देने पर इसे वायरल करने की धमकी दे रहा है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को पकड़ा तो पता चला कि वह मुट्ठीगंज में दुकान चलाता है। वह युवती के छोटे भाई का दोस्त है। दोस्त के साथ आने जाने के दौरान घरवाले उसे भी पहचानने लगे थे।
एक बार खराब होने पर युवती ने उसे अपना मोबाइल फोन दिया था। इसी दौरान आरोपी के हाथ मोबाइल में लगा मेमोरी कार्ड लग गया, जिसमें युवती की निजी तस्वीरें थीं। इसके बाद उसने मेमोरी कार्ड रख लिया और फिर तस्वीरों को वायरल करने की धमकी देने लगा। थानाध्यक्ष अनिल भगत ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।