ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा लेकर सिविल लाइंस पहुंचे किसान।
- फोटो : अमर उजाला।
भारतीय किसान यूनियन के तत्वावधान में किसानों ने यूनियन के युवा प्रदेश अध्यक्ष अनुज सिंह के नेतृत्व में तिरंगा ट्रैक्टर यात्रा का आयोजन किया गया। ट्रैक्टर यात्रा के माध्यम से किसान यूनियन ने अपनी ताकत दिखाई। धूमनगंज इलाके के पीपलगां से निकाली गई ट्रैक्टर यात्रा जब राजरूपपुर, चकिया, पानी की टंकी, नवाब युसुफ रोड होते हुए सिविल लाइन पहुंची तो पत्थर गिरजाघर पर रैली को रोक लिया गया। यहां पर किसानों ने एक सभा कर केंद्र और प्रदेश की सरकारों को आगाह किया कि यदि उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो वह आगे उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य हो जाएंगे।
भाकियू के प्रदेश अध्यक्ष (युवा) अनुज सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस पर्व का मौसम चल रहा है। इसलिए किसानों ने आंदोलन से परहेज किया है और ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा के माध्यम से अपनी ताकत से प्रशासन और सरकार को अवगत कराया है। किसानों की पानी, खाद, बिजली, सिचाई मांगों को पूरा नहीं किया जाता है तो वह आगे बड़ा आंदोलन खड़ा किया जाएगा।