फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : मकान पर कब्जे को दो परिवारों में खूनी संघर्ष, युवक की पीटकर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार

Fri, 11 Aug 2023 04:44 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

कोतवाली के नार्थ मलाका मुहल्ले में शर्मा परिवार का मकान है। शर्माजी बैंक से सेवानिवृत्त हुए हैं। शर्मा जी को कोई संतान नहीं है। उनके मकान में दो ब्राह्मण परिवार किराए पर काफी समय से रह रहे हैं। दोनों परिवार मकान पर कब्जे की फिराक में लगे थे। इसको लेकर दोनों परिवारों में आए दिन वर्चस्व के लिए संघर्ष होता था। 
विज्ञापन
घटना के बाद सड़क जाम करते पीड़ित परिवार के लोग। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली क्षेत्र के नार्थ मलाका मुहल्ले में मकान पर कब्जे को लेकर दो किराएदारों में खूनी संघर्ष हो गया। इस दौरान एक पक्ष के युवक की लकड़ी के वजनी पटरे से जमकर पिटाई कर दी गई। जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया। युवक को तत्काल एसआरएन अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने चार आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक के शरीर पर कई जगह गंभीर चोट के निशान मिले हैं।

विज्ञापन


कोतवाली के नार्थ मलाका मुहल्ले में शर्मा परिवार का मकान है। शर्माजी बैंक से सेवानिवृत्त हुए हैं। शर्मा जी को कोई संतान नहीं है। उनके मकान में दो ब्राह्मण परिवार किराए पर काफी समय से रह रहे हैं। दोनों परिवार मकान पर कब्जे की फिराक में लगे थे। इसको लेकर दोनों परिवारों में आए दिन वर्चस्व के लिए संघर्ष होता था। पहले भी कई बार दोनों परिवारों में जमकर मारपीट हो चुकी है। इस मामले में पुलिस इनको पहले भी हिरासत में लेकर चालान कर चुकी है। बृहस्पितवार को रात में कब्जे को लेकर ही दोनों परिवारों में फिर भिड़ंत हो गई। 

 

विज्ञापन

मारपीट के दौरान दूसरे पक्ष ने अनिकेत पांडेय (30) नामक युवक को जमकर पीट दिया। उसके सिर पर लकड़ी के वजनी पटरे से प्रहार कर दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पाकर भारी संख्या में पुलिस फोर्स पहुंच गई। परिजन अनिकेत को लेकर एसआरएन अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक अनिकेत दो भाई और एक बहन है। इस मामले में दूसरे पक्ष के ज्ञान प्रकाश दुबे, कविता दुबे पत्नी ज्ञान प्रकाश, भतीजे मनोज और उसके साथी विशाल को नामजद किया गया है। पुलिस ने चारों को हिरासत में ले लिया है। शव का पोस्टमार्टम शुक्रवार को कराया गया। शरीर पर आधा दर्जन से अधिक गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं। शुक्रवार को घटना से आक्रोशित पीड़ित परिवार ने सड़क पर जाम लगा दिया। पुलिस ने काफी समझाने बुझाने के बाद जाम को खत्म कराया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें